औरैया,। शुक्रवार की रात खेत की रखवाली करने के लिए घर से निकले गांव द्वारिकापुर की मड़ैया निवासी युवक का शव शनिवार की सुबह फंदे पर लटका मिला। फसलों को पानी लगाकर लौट रहे किसानों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाते हुए गांव के कुछ और लोगों को एकत्र किया। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया। जांच पड़ताल की। द्वारिकापुर की मड़ैया गांव निवासी 22 वर्षीय रतनेश कुमार पुत्र हरी सिंह शुक्रवार की रात स्वजन से खेत की रखवाली करने की बात कहकर ट्यूबवेल पर गया था। शनिवार की सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका देख निकल रहे किसानों ने चिल्लाते हुए लोगों को बुलाया। शिनाख्त होने पर सूचना बाद रोते-बिलखते स्वजन पहुंचे। जानकारी होते ही पुलिस पहुंची। मृतक के भाई अरुण कुमार ने हत्या की आशंका जताई है। जिसके संबंध में उसने पुलिस को भी जानकारी दी। कोतवाली सदर उप निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्वजन की ओर से लिखित तौर पर कोई तहरीर नहीं मिल सकी है।
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ