औरैया, । शरारत करने पर स्वजन की डांट व फटकार से क्षुब्ध होकर ग्राम पंचायत क्योटरा के मजरा किशनपुर की मड़ैया में एक बच्चे ने जान दे दी। शुक्रवार की दोपहर उसका शव पेड़ की डाल पर फंदे से लटका मिला। कुछ लोगों की नजर पड़ी तो वह शोर मचाने लगे।जानकारी होते हुए पुलिस पहुंची। शिनाख्त होने पर बाबा राम औतार यादव से घटना के पीछे का कारण पूछा। बताया कि सुबह बाल्टी में भरे पानी को वह फैला रहा था। मना करने पर घर से चला गया। जिसे सभी ढूंढ रहे थे।किशनपुर की मड़ैया निवासी 13 वर्षीय अंकुश यादव के रूप में बालक की शिनाख्त हुई। जानकारी होने पर पहुंचे स्वजन में बाबा राम औतार यादव ने बताया कि अंकुश बहुत शरारती था। शुक्रवार सुबह उसे डांट-फटकार लगाई गई। इसके बाद से वह घर से निकल गया। इसी बीच गांव में शव मिलना का शोर हुआ।उन्होंने बताया कि बेटे रामपाल सिंह व पुत्रवधू की मौत के बाद से तीनों नाती अवनीश, अंकुश व रिषभ उनके पास रहते थे। देवकली चौकी इंचार्ज ब्रजेश भार्गव ने बताया कि मामला खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हकीकत पता लग सकेगी। जांच की जा रही है।
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ