यूनाइट फॉर ह्यूमैनिटी हिंदी समाचार पत्र

RNI - UPHIN/2013/55191 (साप्ताहिक)
RNI - UPHIN/2014/57987 (दैनिक)
RNI - UPBIL/2015/65021 (मासिक)

दो पक्षों के विवाद में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या


🗒 सोमवार, सितंबर 05 2022
🖋 विक्रम सिंह यादव, प्रधान संपादक
दो पक्षों के विवाद में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

औरैया, । अछल्दा क्षेत्र के गांव दयाराम पुर्वा में रविवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही हमलावरों ने वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव में तनाव के हालात देख कानपुर जोन आइजी प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंचे है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेकर अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए है। मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। पिता सुरेश की मौत बाद घायल बेटे 26 वर्ष सोनू को नाजुक हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर किया गया है। जानकारी पर थानाध्यक्ष ललित कुमार, उपनिरीक्षक अमर सिंह पटेल पहुंचे थे। स्वजन से पूछताछ की। क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह भी पहुंचे।स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक गौरव कुमार ने बताया कि उपचार से पहले सुरेश की मौत हुई है। उनके बेटे को मरणासन्न हालत में रेफर किया गया है। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम पूरी टीम के साथ पहुंची। वहीं तिवारी पक्ष की ओर से हमला किए जाने की बात सामने आई है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही।