बहराइच, बहराइच में एक तेंदुए ने वहा से गुजर रहे किशोर पर हमला कर दिया। किशोर जान बचाने के लिए शोर मचाने लगा। करीब पांच मिनट तक किशोर ने तेंदुए से संघर्ष किया। इस दौरान उसके कंधे और बांह चोटिल हुआ। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हांका लगाया। इसके बाद तेंदुआ खेतों में भाग गया। तेंदुए के हमले में घायल किशोर को पीएचसी नेवादा में भर्ती कराया गया है।मामला थाना क्षेत्र के लालापुरवा नेवादा गांव का है। यहां के निवासी शिवदास का बेटा महेश वर्मा(15) खेत से घर की ओर जा रहा था। कुछ दूर बढ़ते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए किशोर ने तेंदुए से संघर्ष कर शोर मचाना शुरू किया। चीखने की आवाज सुनते ही पास के खेतों में काम करने वाले ग्रामीण बड़ी संख्या में बालक की ओर भागे। सामने तेंदुए को देखते ही ग्रामीण सहम गए। दर्जनों ग्रामीणों ने हांका लगाया इसके बाद तेंदुए मौके से भागकर गन्ने के खेत में घुस गया। परिवार ने किशोर को पीएचसी नेवादा में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने किशोर की हालत खतरे के बाहर बताई है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर तेंदुए को पकड़ने की बात कही गई है। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि वनकर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया है।
» भारत-नेपाल सीमा बार्डर पर साथी संग पकड़ी गई नेपाली चोरनी, सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी बरामद
» बहराइच में करंट से भाई की मौत-बहन गंभीर
» बहराइच में अवैध मेडिकल स्टोर पर प्रैक्टिस करते मिले झोलाछाप, दवाएं जब्त; तीन गिरफ्तार
» बहराइच में किशोर को दी गई तालिबानी सजा, खंभे से बांधकर केबल से जमकर पीटा
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ