भाजपा ने देश को प्रगति और विकास के दिखाए गए सपने को चकनाचूर किया --- सपा नेता भरत लाल दिवाकर
सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल नगर में बांटे आह्वान पत्र
भाजपा सरकार की विफलता और समाजवादी पार्टी के विकाश कार्यो के बारे जनता को बताया
बांदा
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार भरत लाल दिवाकर ने कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल रैली निकालकर नगर में समाजवादी पार्टी का आह्वान पत्र बांटे।जिसमे भाजपा सरकार की विफलता ओर समाजवादी पार्टी के विकाश कार्यो के बारे जनता को बताया गया।
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी भरत लाल दिवाकर व प्रदेश सचिव नीरज द्विवेदी जिला सचिव राज बहादुर कुशवाहा पिछड़ा प्रकोष्ठ के राम रूप यादव विकास दीक्षित व कार्यकर्ताओं के साथ अतर्रा डिग्री कॉलेज के आजाद नगर से से साइकिल रैली निकालकर नगर के चौराहों से होती हुई पूरे नगर से निकाली गयी। रैली के दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा समाजवादी पार्टी आह्वान पत्र लोगो को वितरित किये गए। जिसमे केंद्र की सत्ता में भाजपा ने पूरे छह साल कर लिए है। इन वर्षों में भाजपा ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में जो भी बड़ी-बड़ी घोषणाएं की हैं उन पर अमल नहीं हुआ है। दुनिया में भारत की जो शाख थी वह भी अब नहीं रही है। आंतरिक सुरक्षा में विफल भाजपा सरकार सीमाओं की सुरक्षा और देश की संप्रभुता को भी बचाने में असमर्थ, अक्षम है। देशवासियों को प्रगति और विकास के दिखाए गए सपने चकनाचूर हो गए हैं। भाजपा ने देश की जनता का भरोसा तोड़ने का पाप किया है और भाजपा सरकार मनमानी पर उतारू है। नागरिकों के अधिकारों को कुचला जा रहा है यह संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है भाजपा का यह आचरण स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के विपरीत है भारत में फिर आपात काल 1975 की परिस्थितियां बन रही हैं। तो वही उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का चौथा वर्ष शुरू है इस सरकार ने अपनी एक भी जनहित की योजना शुरू नहीं की है। समाजवादी सरकार के कामों पर अपना नाम लगाने के अलावा भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया है। झूठे वादे और झूठी घोषणाएं करने में डबल इंजन सरकारों में बस प्रतियोगिता होती रहती है। समाजवादी पार्टी राजनीति में शुचिता की पक्षधर है और मानती है कि विकास और सद्भाव दोनों के साथ से ही देश प्रदेश को प्रगति की ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। रैली के माध्यम से भाजपा सरकार की कथनी और करनी मैं अंतर साथ ही समाजवादी सरकार के किएर गए कार्यों की समीक्षा करने जनता से अपील की।
» बांदा मे अपहरण व दुष्कर्म के आरोपित युवक ने पुलिस से परेशान होकर जहर खाया
» बांदा-जयंती पर याद किए गए गुरू गोविन्द सिंह
» बांदा-राजकीय निर्माण निगम के जेई को रंगरलिया मनाते हुए पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा।
» बांदा-डग्गामार वाहनों के ऊपर मेहरबान परिवहन विभाग
» बांदा-पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को डीएम ने सौंपे स्वीकृति पत्र
» मेरठ में जमींदोज हुई कुख्यात बद्दो की आलीशान कोठी
» मुजफ्फरनगर कृषि मेले में किसानों का हंगामा, कुर्सियां फेंकी, मंच पर किया कब्जा, मची भगदड़
» वाराणसी में दो युवकों की हत्या में पुलिस की भूमिका पर हाई कोर्ट गंभीर, एसएसपी से मांगा हलफनामा
» लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, सांस नहीं ले पा रहे; फेफड़े में संक्रमण-निमोनिया
» वेब सीरीज 'तांडव' के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में जनहित याचिका
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ