बाँदाःतिंदवारीथाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात दीपू दुबे ने एक महिला के घर में घुसकर उसकी बकरियों को खोल दिया, महिला जब बकरी बांधने कमरे गई तो पहले से मौजूद दीपू दुबे ने महिला के साथ छेड़छाड़ की, सोर मचाने पर बंदूक से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ 354, 452 व 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को छेड़छाड़ के आरोपी दीपू को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। दो नाली बंदूक के बारे में जांच कर रही है।प्रभारी निरीक्षक ज़ाकिर हुसैन ने बताया कि आरोपी दीपू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बंदूक के बारे में पता किया जा रहा है।
» पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर है जनसाहस संस्थाः धर्मेन्द्र परमार
» 5 मार्च को आयेंगी भाजपा की प्रदेश महामंत्री
» मार्ग हादसे में दूल्हे के भाईयों की दर्दनाक मौत
» प्राथमिकता पर किया जाये समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारणः डीएम
» नवनियुक्त मीडिया चेयरमैन का स्वागत समारोह 5 को
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ