बाराबंकी,सपा एमएलसी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपित के खिलाफ तहरीर देने आए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सयुस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नगर कोतवाली के सामने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की और न मानने पर सयुस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन को हिरासत में लेकर कोतवाली के अंदर ले आई। इस दौरान पुलिस से हाथापाई भी हुई। इससे पहले सपाइयों ने पूर्व मंत्री आजम खां की रिहाई की मांग को लेकर छाया चौराहे पर भी प्रदर्शन किया था।सपा एमएलसी राजू यादव राजू पर की गई अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसको मामले में तहरीर लेकर सयुस कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे थे। सयुस जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह आदि पहुंचे और कोतवाल से वार्ता की। इसके कुछ देर तक बाद आशीष को छोड़ दिया गया। आरोप यह भी है कि पुलिस ने दिव्यांग राम बहादुर यादव की पिटाई भी की। सयुस जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। सयुस जिलाध्यक्ष को अंदर लाया गया था। मारपीट का आरोप निराधार है।
» बाराबंकी में चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह का राजफाश-चार गिरफ्तार, लखनऊ से अयोध्या तक फैला था जाल
» बाराबंकी मे AMO के ससुर ने सांसद व नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष को धमकाया
» लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर परिवहन निगम की बस खड़े ट्रक से टकराई, हादसे में दो की मौत-15 घायल
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ