बरेली, बरेली में आपसी विवाद के चलते पति के बेरहमी से पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद जहां आरोपित मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस को पत्नी का शव लहुलुहान हालत में पड़ा मिला है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल तो घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है।वारदात कोहरापीर क्षेत्र की है। जहां आरोपित विकास कश्यप अपनी पत्नी निशी कश्यप के साथ रहता था। जानकारी के मुताबिक विकास का निशी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि विकास ने आपसी विवाद के चलते निशी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। इधर हत्या की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस को खून से लथपथ हालत में निशी का शव पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले में पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।जहां पुलिस को जमीन पर खून पड़ा मिला। इसके साथ ही पुलिस ने मामलेे में परिजनों सहित अन्य लोगों से जानकारी लेने का प्रयास किया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपित की भी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्रीय लाेगाें में भी दहशत का माहाैल है।
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ