यूनाइट फॉर ह्यूमैनिटी हिंदी समाचार पत्र

RNI - UPHIN/2013/55191 (साप्ताहिक)
RNI - UPHIN/2014/57987 (दैनिक)
RNI - UPBIL/2015/65021 (मासिक)

लापता लेखपाल का शव बरेली के नाले में मिला


🗒 बुधवार, दिसंबर 01 2021
🖋 विक्रम सिंह यादव, प्रधान संपादक
लापता लेखपाल का शव बरेली के नाले में मिला

बरेली, : 24 घंटे से लापता लेखपाल का शव बुधवार सुबह बरेली के नाले में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने नाले में शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के बाद लेखपाल के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया है। लेखपाल के बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।बहेड़ी के मानपुर तहसील में लेखपाल सत्यदेव गंगवार मंगलवार को ड्यूटी पर गए थे। रोज शाम को सत्यदेव घर लौट आते थे लेकिन, मंगलवार को वह रात तक नहीं लौटे। इस पर परिवार वालों ने रिश्तेदारी और उनके दोस्तोंं के यहां उनकी तलाश की लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह शाही की वाल्मीकि बस्ती गांधी नगर में शव पड़ा होने की सूचना पर परिवार वाले पहुंचे और शिनाख्त की। उनका शव नाले में पड़ा हुआ था।सत्यदेव गंगवार के बड़े बेटे विनोद ने अपने पिता की हत्या की आशंका जताई है। बताया कि मंगलवार को रोज की तरह सत्यदेव ड्यूटी पर गए थे लेकिन घर वापस नहीं लौटे। रात भर स्वजन ने काफी तलाश की लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी न हुई। बुधवार शाही पुलिस ने स्वजन को सत्यदेव की मौत की जानकारी दी। सत्यदेव का शव नाले में उल्टा पड़ा हुआ था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बरेली से अन्य समाचार व लेख

» बरेली एसएसपी कार्यालय में घुसकर महिला ने दारोगा को जूतों की माला से पीटा

» आठवीं कक्षा की छात्रा ने बाथरूम में काटी हाथ की नस

» प्रेम प्रसंग में लड़के के पिता की हत्या

» पैथोलॉजी लैब के कर्मचारी ने किशोरी से किया दुष्कर्म

» चचेरे भाई ने दिन दहाड़े घर में घुसकर युवक की गोली मारकर की हत्या

 

नवीन समाचार व लेख

» आम आदमी पार्टी यू. पी. के जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने प्रेस वार्ता का कानपुर प्रेस क्लब मे आयोजन कर निकाय चुनाव मे विस्तृत जानकारी दी l

» श्यामनगर मे रोड के गड्ढों से परेशान लोगों ने जताया गुस्सा किया प्रदर्शन l

» कानपुर देहात मे होली मिलन समारोह के आयोजन मे भारी संख्या मे लोग हुए एक दूसरे दूर किये गिले शिकवे l

» भूमाफिया व दबंगो से परेशान पिता पुत्र ने प्रेस क्लब मे प्रेस वार्ता कर लगाई सुरक्षा की गोहार l

» प्रयागराज मे आज भरस्टाचार के प्रधान संपादक ने पत्रकारों की सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर बैठक की l