बुलंदशहर, । सिकंदराबाद नगर में हाइवे पर बस में सवार दो युवकों को शराब के नशे में हंगामा करना महंगा पड़ गया। हंगामेे से परेशान होकर लोगों ने दोनों को बस से जबरन नीचे फेंक दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।सोमवार को गाजियाबाद के लालकुंआ क्षेत्र निवासी दो युवक क्षेत्र के गांव जारचा में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। रिश्तेदारी में मिलने के बाद वह वापस लालकुंआ जाने के लिए नगर की पालीवाल मार्किट के पास सवारी के इंतजार में खड़े थे। बुलंदशहर की ओर से आने वाली बस में दोनों लालकुआं जाने के लिए सवार हो गए और हंगामा करने लगे। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपित शराब के नशे में धुत होने के चलते बस में हंगामा कर रहे थे। हंगामा होने पर सवारियों में अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद बस सवार लोगों ने दोनों को जबरन बस से नीचे फेंक दिया। चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े घायलों को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी वाहन से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार दोनो घायल युवक सगे भाई हैं। शराब के नशे में धुत दोनों युवक बस में हंगामा कर सवारियों को परेशान कर रहे थे। जानकारी कर घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ