बुलंदशहर, थाना सिकंदराबाद के जीतगढ़ी गांव में गुरुवार रात जहरीली शराब पीने से शुक्रवार सुबह पांच लोगों की मौत हो गई। 19 लोगों को गंभीर हालत में बुलंदशहर, दिल्ली के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इसमें नौ की हालत नाजुक है। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम, आइजी प्रवीण कुमार, डीएम रविंद्र कुमार व एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर मृतक व बीमार लोगों के स्वजन से जानकारी ली। गांव में ही तैयार की गई शराब तीन लोगों ने बेची थी। घटना के लिए तीन लोगों को नामजद किया गया है। शराब कांड का मुख्य आरोपित कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद देर रात पांचों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इन सभी पर रासुका चलाई जाएगी। गुरुवार शाम जीतगढ़ी गांव निवासी 35 वर्षीय सतीश, 40 वर्षीय कलुआ, 45 वर्षीय सरजीत, 60 वर्षीय सुखपाल और 55 वर्षीय पन्ना लाल समेत 24 लोगों ने गांव में एक युवक से शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद सभी अपने घर जाकर सो गए थे। आधी रात इन सभी की हालत बिगडऩे लगी। स्वजन तत्काल उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां सतीश, कलुआ, रंजीत, सुखपाल व पन्नालाल ने दम तोड़ दिया। पांच लोगों की मौत से जिला मुख्यालय से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया, शराब गांव के तीन लोगों ने बेची थी। खरीदी गई शराब का पव्वा भी दिखाया। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम व आइजी प्रवीण कुमार ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर अजय, संजय, भगवत व ऋषिपाल से बात की। उन्होंने बीमार ग्रामीणों के बेहतर उपचार के आदेश दिए। गांव जाकर भी मंडलायुक्त व आइजी ने मृतक स्वजन से जानकारी की।जीतगढ़ी में शराब से पांच लोगों की मौत के बाद शुक्रवार पूरे दिन आसपास के गांवों में प्रशासन-पुलिस अधिकारियों ने जानकारी कराई। पता लगाया गया कि कोई शराब पीकर बीमार तो नहीं हुआ है। इंटरनेट मीडिया पर भी मैसेज भेजकर लोगों से जानकारी मांगी गई।जहरीली शराब कांड के बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर सिकंदराबाद दीक्षित त्यागी, चौकी इंचार्ज अनोखेपुरी, सिपाही विपिन कुमार और वीरपाल सिंह को निलंबित कर दिया। इसके अलावा आबकारी आयुक्त ने आबकारी इंस्पेक्टर प्रभात वर्धन, सिपाही सलीम अहमद, श्रीकांत सोम सहित चार को निलंबित किया है। शासन ने देर शाम जिला आबकारी अधिकारी संजय त्रिपाठी, उपायुक्त सुरेश चंद पटेल, संयुक्त आबकारी आयुक्त राजेशमणि त्रिपाठी को लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया है।
» बुलंदशहर में कुवैत भेजने के नाम पर मेरठ के आरोपितों ने ठगे डेढ लाख
» बुलंदशहर में महिला के अश्लील फोटो किए वायरल, विरोध करने पर दी जान की धमकी
» बुलंदशहर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पांच घायल,
» बुलंदशहर में दहेज के लिए विवाहिता को इतना पीटा कि हो गया गर्भपात
» बुलंदशहर में आबकारी टीम ने पुलिस के साथ मिलकर पकड़ी 50 लाख की शराब
» PM स्वनिधि योजना में लापरवाही बरतने वाले 30 अधिशासी अधिकारियों से जवाब-तलब
» फांसी के फंदे से लटकता मिला ब्यूटी पार्लर संचालिका का शव
» लखनऊ में थानाध्यक्ष विभूतिखंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज, नोटिस भी जारी
» आरक्षण की 50 फीसद सीमा पर अब रोज सुनवाई
» सरकारी अफसर बनकर मुर्गा व्यापारी को लूटा, भागते समय पलटी बोलेरो, दो गिरफ्तार
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ