हाथरस मामले में पीडि़त परिवार के पक्ष में कुछ न बोलने पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह के पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में दोनों मंत्रियों को गुमशुदा बताया गया है।रविवार सुबह बेतियाहाता इलाके में कई जगह दो मंत्रियों को गुमशुदा बताते हुए लगे पोस्टरों को देखकर लोग हैरान रह गए। पोस्टर में लिखा है कि, 'हाथरस की बेटी को न्याय कब दिलाएंगी, दूसरे की बेटी को अपनी बेटी कब समझेंगी।' इसके नीचे स्मृति ईरानी और स्वाति सिंह की फोटो है।कांग्रेस के नेता अनवर हुसैन ने कहा कि हाथरस मामले में पूरे देश में उबाल है। समाज का हर वर्ग इसका विरोध कर रहा है लेकिन भाजपा की दोनों मंत्री चुप हैं। जब यह विपक्ष में थीं तो महिलाओं से होने वाले उत्पीडऩ के हर मामले में अपनी आवाज बुलंद करती थीं। इनको यह जानना होगा कि यह पहले महिला हैं फिर किसी राजनैतिक दल की सदस्य या कार्यकर्ता हैं। महिला उत्पीडऩ पर इनको भी आवाज बुलंद करनी चाहिए।कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अत्याचार की सारी हदें पार कर गई है। हाथरस में दुष्कर्म पीडि़्त बेटी के शव को परिजनों को देखने नहीं दिया गया। रातों रात उसका शव जला दिया गया। हाथरस जा रहे नेताओं को रास्ते में रोका जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की लाठियों से डरने वाले नहीं हैं। वह हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाकर रहेंगे।
» दुष्कर्म का विरोध करने पर युवती व मां को पीटा, टूटा पैर
» बलिया में पकड़े गए गोरखपुर में लूट करने वाले
» गोरखपुर खोराबार थाने में ही आपस में भिड़े पुलिसकर्मी, जमकर चले लात-घूसे, छह निलंबित
» जिला पंचायत, प्रधान के चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस- प्रियंका गांधी करेंगी प्रचार
» सीएम योगी आदित्यनाथ ने 3.42 लाख लोगों को दी बड़ी सौगात, बोले- नारों को हकीकत में बदला
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ