यूनाइट फॉर ह्यूमैनिटी हिंदी समाचार पत्र

RNI - UPHIN/2013/55191 (साप्ताहिक)
RNI - UPHIN/2014/57987 (दैनिक)
RNI - UPBIL/2015/65021 (मासिक)

बदमाशों ने द‍िन दहाड़े घर में घुसकर महिला को मारी गोली


🗒 सोमवार, नवंबर 22 2021
🖋 विक्रम सिंह यादव, प्रधान संपादक
बदमाशों ने द‍िन दहाड़े घर में घुसकर महिला को मारी गोली

गोरखपुर, । गोरखपुर ज‍िले के बड़हलगंज के सिधुआपार में सोमवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। मह‍िला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित असलहा लहराते हुए फरार हो गए। गांव में लगे सीसी कैमरे की फुटेज में बदमाश आते हुए दिख रहे है। फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। संपत्ति के विवाद में महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है।कल्यानपुर निवासी पुष्पा यादव पत्नी स्व. दयानंद यादव काफी दिनो से सिधुआपार में मकान बनवाकर रहती थीं। सोमवार की दोपहर में 12 बजे घर में पुष्पा व उनकी छोटी बेटी प्रीति मौजूद थे। इसी बीच बाइक से तीन लोग आए और घर के सामने खड़ा होकर आवाज लगाया और दरवाजा खोलने को कहा।पुष्पा ने जैसे ही दरवाजा खोला दो युवक अंदर घुस गए। एक युवक बाइक स्टार्ट करके उस पर बैठा था। अपने साथ लेकर आए सेव व केला बदमाशों ने घर के अंदर तख्ते पर रख दिया। पुष्पा अभी कुछ समझ पाती इससे पहले एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर सिर में सटाकर गोली मार दिया।गोली चलने की आवाज सुनकर बेटी प्रीति कमरे से बाहर निकली तो बाहर लहूलुहान मां फर्श पर गिरी पड़ी थी। शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची बड़हलगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जमीनी रंजिश में महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल चल रही है। जल्द ही इसे स्पष्ट हो जाएगी।

गोरखपुर से अन्य समाचार व लेख

» भाई- बहन का फंदे से लटकता शव देख मचा कोहराम

» कार सवार बदमाशों ने किया युवक का अपहरण, तीन गिरफ्तार

» किशोरी को बंधक बना नौकर ने किया दुष्कर्म

» इंटरनेट मीडिया पर टिप्पणी करने पर युवक को बंधक बनाकर पीटा

» भाभी बोल कर नमस्ते किया फिर गहने व नकदी लेकर फरार हुए टप्पेबाज

 

नवीन समाचार व लेख

» आम आदमी पार्टी यू. पी. के जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने प्रेस वार्ता का कानपुर प्रेस क्लब मे आयोजन कर निकाय चुनाव मे विस्तृत जानकारी दी l

» श्यामनगर मे रोड के गड्ढों से परेशान लोगों ने जताया गुस्सा किया प्रदर्शन l

» कानपुर देहात मे होली मिलन समारोह के आयोजन मे भारी संख्या मे लोग हुए एक दूसरे दूर किये गिले शिकवे l

» भूमाफिया व दबंगो से परेशान पिता पुत्र ने प्रेस क्लब मे प्रेस वार्ता कर लगाई सुरक्षा की गोहार l

» प्रयागराज मे आज भरस्टाचार के प्रधान संपादक ने पत्रकारों की सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर बैठक की l