हमीरपुर-भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार कश्यप ने मोर्चा के कानपुर क्षेत्र के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। मिशन-2022 के तहत सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ का हर दिन गठन हो रहा है। इसी के तहत वर्तमान संगठन मंत्री रवि कुशवाहा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा हमीरपुर जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
मिशन-2022 के तहत भाजपा की ओर से हर दिन मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है। जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। गुरुवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के 16 जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्षों की घोषणा की गई। पार्टी में उपेक्षित और असंतुष्ट लोगों को पद देकर संतुष्ट किया जा रहा है। इसके तहत ही हमीरपुर में रवि कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मनोनयन पर पार्टी नेताओं ने बधाई दी है।
» रोड रोलर से टकराए बाईक सवार, दो की मौत
» बेखौफ होकर चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम
» राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर पकडी कांग्रेस
» चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, एफआईआर नहीं
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ