हमीरपुर, । थानाक्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी को फार्म भरने का बहाना बनाकर मोबाइल फोन से कस्बे में बुला लिया। इसके बाद उसे एक के एक ढाबे में लेकर दुष्कर्म किया। इसके बाद कस्बे की ही चौराहे के पास छोड़ कर चला गया। किशोरी किसी तरह से घर पहुंच कर घटना की जानकारी मां को दी। पीड़िता की मां ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां ने बताया कि पुत्री कस्बे के एक विद्यालय में कक्षा दस में पढ़ती है। गुरुवार को पड़ोस का युवक राजाबाबू फार्म भरने की बात कहते हुए फोन करके बुला लिया। इसके बाद पुत्री को वह एक ढाबे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद कस्बे के बड़े चौराहे के पास छोड़कर चला गया। इसके बाद पुत्री रात नौ बजे किसी तरह से घर पहुंची तो घटना के बारे में जानकारी दी। सुबह पीड़िता की मां ने थाने में पहुंच कर युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 376(3) तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। महिला कांस्टेबल ने किशोरी के बयान दर्ज किए हैं। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए सदर चिकित्सालय में पुलिस ले गई है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। एसआइ अरविंद कुमार ने बताया कि पुत्री के बयान से मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ