यूनाइट फॉर ह्यूमैनिटी हिंदी समाचार पत्र

RNI - UPHIN/2013/55191 (साप्ताहिक)
RNI - UPHIN/2014/57987 (दैनिक)
RNI - UPBIL/2015/65021 (मासिक)

आंगन में मिले पति-पत्नी के शव


🗒 सोमवार, अगस्त 08 2022
🖋 विक्रम सिंह यादव, प्रधान संपादक
आंगन में मिले पति-पत्नी के शव

हाथरस, ।  सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला धनी (नौगांव) में घर के बरामदे में सो रहे दंपती की रविवार रात दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। दोनों के शव आंगन में पड़े हुए थे।उनकी कनपटी पर गोली लगी थी। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा अज्ञात हमलावर के खिलाफ दर्ज कराया गया है।गांव नगला धनी निवासी 40 वर्षीय राजेश उर्फ नेहनू व उनकी 36 वर्षीय पत्नी कुसुमा घर के आंगन में बच्चों के साथ सो रहे थे। दोनों अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। रात दो बजे गोली चलने की आवाज आई तो स्वजन कमरे से बाहर निकलकर आंगन में पहुंचे। दोनों मृत अवस्था में पड़े हुए थे। उनकी bullet in the forehead लगी हुई थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।इधर दंपती की गोली लगने से हुई मौत की जानकारी गांव में होने पर लोगों में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। घटना की जांच पड़ताल की आंगन में ही एक तमंचा पड़ा मिला है। तमंचे में खाली कारतूस फंसा हुआ है। तमंचे पर खून लगा हुआ है। देर रात ही पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय और फारेंसिक टीम गांव पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के पिता हरदम सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।रात्रि को करीब सवा दो बजे दंपती को गोली लगने की सूचना मिली थी। फोरेंसिक और डाग स्क्वाड टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। शव के पास से कारतूस लगा हुआ एक तमंचा बरामद हुआ है। स्वजन की लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।

हाथरस से अन्य समाचार व लेख

» कैश कलेक्शन एजेंट से लूट के तीन आरोपित गिरफ्तार

» हाथरस में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

» महिला से कैश लूटने वाले दो गिरफ्तार

» चोरी की छह बाइकों समेत अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

» मैक्स जीप व स्विफ्ट कार की हाथरस में भिड़ंत, चालक की मौत

 

नवीन समाचार व लेख

» आम आदमी पार्टी यू. पी. के जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने प्रेस वार्ता का कानपुर प्रेस क्लब मे आयोजन कर निकाय चुनाव मे विस्तृत जानकारी दी l

» श्यामनगर मे रोड के गड्ढों से परेशान लोगों ने जताया गुस्सा किया प्रदर्शन l

» कानपुर देहात मे होली मिलन समारोह के आयोजन मे भारी संख्या मे लोग हुए एक दूसरे दूर किये गिले शिकवे l

» भूमाफिया व दबंगो से परेशान पिता पुत्र ने प्रेस क्लब मे प्रेस वार्ता कर लगाई सुरक्षा की गोहार l

» प्रयागराज मे आज भरस्टाचार के प्रधान संपादक ने पत्रकारों की सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर बैठक की l