लखनऊ, । उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन में बुधवार को बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश में सुनील बंसल के स्थान पर प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को प्रमोशन देते हुए राष्ट्रीय महासचिव बनााया है। वह बंगाल, ओडिशा और तेलंंगाना के प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।यूपी में भाजपा को एक के बाद एक ऐतिहासिक सफलताएं दिलाने वाले सुनील बंसल को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी से बड़ी जीत दिलाने में महत्वपर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने यूपी में 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान अमित शाह के साथ यूपी संगठन को दुरुस्त करते हुए चुनावी रणनीति सेट की थी।सुनील बंसल ने 2014 लोकसभा चुनाव के बाद 2017 यूपी विधानसभा चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव और फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दिलाने का काम किया है। यूपी में 2014 से पहले पार्टी संगठन की स्थिति बहुत दयनीय थी, लेकिन सुनील बंसल ने बूथ स्तर पर संगठन के ढांचे को मजबूत किया।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धर्मपाल सिंह को यूपी में प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया है। धर्मपाल सिंह को लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में काम करने का अनुभव है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के ही रहने वाले हैं। मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई करने के बाद धर्मपाल ने 1986 में राजनीति में प्रवेश किया था।धर्मपाल वर्ष 1986 में विद्यार्थी परिषद में आए थे और 1990 में पूर्णकालीन कार्यकर्ता के रूप में कार्य शुरू किया था। उनको सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके कार्यों के देखते हुए ही 2017 में झारखंड का भाजपा संगठन महामंत्री बनाया गया था। उन्होंने पांच वर्षों तक झारखंड में संगठन को मजबूती प्रदान की और अब उनको नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
» दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, गिरफ्तार
» चार जिलों के हटाए गए बीएसए, सात शिक्षाधिकारी इधर से उधर
» रोडवेज बसों में बुजुर्ग महिलाओं कर सकेंगी फ्री यात्रा
» उज्जवला योजना की तर्ज पर महिलाओं को साधने का प्रयास
» राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ