पीएम की अपील का सभी व्यापारिक संगठनों ने समर्थन करते हुए कारोबार न करने का फैसला लिया है। सभी संगठनों ने बाजार बंदी की घोषणा की है। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने का सभी ने एक स्वर से बाजार बंदी का समर्थन किया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने संगठन से जुडे़ प्रदेश के सभी बाजारों को बंद करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि रविवार को प्रदेश के बाजार नहीं खुलेंगे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने पीएम की अपील का स्वागत करते हुए बाजार बंद रहने का दावा किया है।लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने शहर के सभी बाजार आज बंद रखने की घोषणा की है। स्टेशनरी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, गोरव महेश्वरी, इंदिरानगर, देवेंद्र गुप्ता, सुहैल हैदर अल्वी, उत्तम कपूर, अमिताभ श्रीवास्तव ने भी बाजार बंद रखने की अपील की है। अमीनाबाद से प्रभू जालान, अनिल बजाज, अशोक मोतियानी, केदारनाथ वाजपेयी, विनोद अग्रवाल, नाका से पवन मनोचा, आलमबाग से मनीष, चौक सराफा से आदीश जैन, इब्जा के अनुराग रस्तोगी, उमेश पाटिल , अजय रस्तोगी ने चौक बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। आदर्श व्यापार मंडल के संजय गुप्ता, मोहम्मद अफजल, इकबाल हसन आदि ने कल बाजार बंद करने का दावा किया है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, सुरेश छबलानी ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की है। संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी पांडेय ने बाजार बंद रखने की अपील दुकानदारों से की है।पीएम की अपील का सभी व्यापारिक संगठनों ने समर्थन करते हुए कारोबार न करने का फैसला लिया है। सभी संगठनों ने बाजार बंदी की घोषणा की है। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने का सभी ने एक स्वर से बाजार बंदी का समर्थन किया है।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने संगठन से जुडे़ प्रदेश के सभी बाजारों को बंद करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि रविवार को प्रदेश के बाजार नहीं खुलेंगे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने पीएम की अपील का स्वागत करते हुए बाजार बंद रहने का दावा किया है।लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने शहर के सभी बाजार आज बंद रखने की घोषणा की है। स्टेशनरी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, गोरव महेश्वरी, इंदिरानगर, देवेंद्र गुप्ता, सुहैल हैदर अल्वी, उत्तम कपूर, अमिताभ श्रीवास्तव ने भी बाजार बंद रखने की अपील की है। अमीनाबाद से प्रभू जालान, अनिल बजाज, अशोक मोतियानी, केदारनाथ वाजपेयी, विनोद अग्रवाल, नाका से पवन मनोचा, आलमबाग से मनीष, चौक सराफा से आदीश जैन, इब्जा के अनुराग रस्तोगी, उमेश पाटिल , अजय रस्तोगी ने चौक बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। आदर्श व्यापार मंडल के संजय गुप्ता, मोहम्मद अफजल, इकबाल हसन आदि ने कल बाजार बंद करने का दावा किया है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, सुरेश छबलानी ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की है। संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी पांडेय ने बाजार बंद रखने की अपील दुकानदारों से की है।
» लखनऊ में ट्रॉमा में भर्ती बुजुर्ग का भाई भी निकला संक्रमित, इलाकों को सील करने का बढ़ेगा दायरा
» केजीएमयू के ट्रॉमा में जबरन कोरोना मरीज भर्ती कराने पर शासन ने तलब की रिपोर्ट
» यूपी में दो और पॉजिटिव केस, मुरादाबाद-नोएडा में मिले संक्रमित, संख्या पहुंची 25
» कोरोना वायरस इलाज में कोताही पर दर्ज होगी FIR, 12 फरवरी के बाद विदेश से आए लोगों की होगी जांच
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ