पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अयूब पर राजधानी पुलिस एनएसए लगाने की तैयारी कर रही है। आरोपित ने मीडिया के माध्यम से विवादित सामग्री प्रकाशित कराई थी, जिसके बाद से कई मौलाना नाराज हो गए थे और राजधानी के अलग-अलग इलाकों में शांति व्यवस्था प्रभावित होने लगी थी। एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्र के मुताबिक सुरक्षा के लिहाज से अलग अलग इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। इसके बाद आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उसे गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस डॉक्टर अयूब के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि माहौल खराब करने की साजिश रचने में डॉक्टर अयूब के साथ और कौन लोग शामिल हैं। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपित के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। एसीपी हजरतगंज का कहना है कि विवादित सामग्री प्रकाशित होने से समाज के कई वर्गों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। लोग सड़कों पर उतर गए थे जिन्हें किसी तरह शांत कराया गया। माहौल बिगड़ने से पहले ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपित के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।गौरतलब है कि हजरतगंज पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. अयूब को लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार की रात बड़हलगंज स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ के हजरतगंज थाने में शुक्रवार को उनके खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने, 7 क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट एक्ट और आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।
» क्षेत्रीय पत्रकारों ने किया धरना प्रदर्शन
» यूपी में इस साल ज्यादा महंगी नहीं होगी शराब, 2021-22 के लिए आबकारी नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी
» यूपी में किरायेदारी कानून को योगी कैबिनेट की मंजूरी, अब सालाना सात फीसद ही बढ़ा सकेंगे किराया
» लखनऊ में कार सवार स्कूल प्रबंधक को बदमाशों ने मारी गोली,
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ