लखनऊ, । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनता पर प्रहार करने की राजनीति है। उसकी राजनीति जनता को पीड़ा देने है। इस पीड़ा को महिला ही अंत कर सकती हैं। उन्होंने मंदाकिनी तट में मध्य प्रदेश के जिला सतना के नयागांव राघव प्रयाग घाट से उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए पुष्यमित्र उपाध्याय की कविता 'सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोविंद ना आयंगे...' से महिलाओं का आह्वान किया कि अपने हक के लिए आगे आएं।यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आधी आबादी हैं तो आधी भागेदारी मिलनी चाहिए। कांग्रेस ने महिला के संघर्ष को समझा है। हम विधानसभा में 40 प्रतिशत टिकट देंगे। लोकसभा में यह भागीदारी 50 प्रतिशत करेंगे। राजनीति की हिंसा क्रूरता को खत्म करने के लिए महिला की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता के लिए प्रगति और परिवर्तन की प्रतिज्ञाएं की हैं। सरकार पर आने में 20 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों का कर्ज माफ, गेहूं-धान का दाम 2500 और गन्ने का 400, दस लाख तक मुफ्त इलाज, आर्थिक बदहाली दूर करने के लिए हर परिवार को 25000 रुपये की आर्थिक मदद, महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट और लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी दी जाएगी।प्रधानमंत्री की महोबा रैली में बसों को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कोरोना काल में मजदूर पैदल घर लौट रहे थे और रास्ते में मर रहे थे तब बसे नहीं दी। अब अपनी रैली के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। महंगाई के मुद्दे पर राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि इसका सबसे ज्यादा महिला जूझती है। उज्ज्वला योजना को लेकर तंज कसा, कहा कि एक मुफ्त सिलेंडर दे दिया अब एक हजार में गैस मिल रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई से सबसे ज्यादा महिला पीड़ित हैं। लखीमपुर खीरी कांड को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि किसानों की हत्या करने वालों को सरकार बचा रही है। आरोपी मंत्री प्रधानमंत्री के बगल में खड़े होते हैं।संवाद के पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने ने चित्रकूट के राजाधिराज स्वामी मत्तगजेंद्रनाथ के दरबार में पहुंच कर पूजा अर्चना की। करीब 15 मिनट मंदिर में पूजन करने के बाद वह संवाद स्थल पहुंची। नाव से सवार होकर रामघाट के उस पार मध्यप्रदेश जिला सतना के नयागांव क्षेत्र में स्थित राघव घाट (वियावर मंदिर) के सामने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं ' संवाद कार्यक्रम स्थल में महिलाओं का अभिवादन किया। मंदाकिनी की गोद पर बनाए गए नावों के मंच से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका ने करीब पांच हजार महिलाओं से संवाद शुरू किया। संवाद कार्यक्रम में उनके साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक नीलांशु चतुर्वेदी व रैगांव विधायक कल्पना वर्मा, चित्रकूट जिलाध्यक्ष कुशल पटेल, बांदा प्रद्मुम दुबे उर्फ लालू, पंकज मिश्रा, प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र सिंह, रंजना बरातीलाल पांडेय, सविता पाल, नीलू गुप्ता, नरवेश सचान, विजय मणि वर्मा, अनिल गुप्ता रहे।
» विद्युत विभाग ने 4 घरों में विद्युत चोरी करते पकड़ा
» जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणवासी
» सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं का टोटा
» अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस (15 अक्टूबर) पर विशेष
» बाल रामलीला डांडिया नृत्य कर बच्चों ने सभी का मन मोहा
» श्यामनगर मे रोड के गड्ढों से परेशान लोगों ने जताया गुस्सा किया प्रदर्शन l
» कानपुर देहात मे होली मिलन समारोह के आयोजन मे भारी संख्या मे लोग हुए एक दूसरे दूर किये गिले शिकवे l
» भूमाफिया व दबंगो से परेशान पिता पुत्र ने प्रेस क्लब मे प्रेस वार्ता कर लगाई सुरक्षा की गोहार l
» प्रयागराज मे आज भरस्टाचार के प्रधान संपादक ने पत्रकारों की सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर बैठक की l
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ