लखनऊ, । विधानभवन गेट नंबर एक के सामने सोमावर दोपहर 32 वर्षीय शेखू ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहांं से प्राथमिक उपचार के बाद हजरतगंंज पुलिस ने महानगर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। शेखू पेपर मिल कालोनी स्टाफ क्वार्टर का रहने वाला है। सुबह स्टाफ क्वार्टर के पीछे कुछ लोग लकड़ी के ठूंठ खोदने के लिए गड्ढे खोदे थे। शेखू के विरोध पर उसे पीटा था। अब महानगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।शेखू मुंह में ब्लेड का टुकड़ा लेकर करीब 12:30 बजे विधानभवन गेट नंबर एक के पास पहुंचा। यहां उसने हाथ की नस काट ली। शेखू को खून से लथपथ देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला पहुंचे। आनन फानन शेखू को अस्पताल ले जाया गया। शेखू के हाथ के नस काटने की सूचना पर उसकी मां मीना, पत्नी रीता सिंह परिवारजन अस्पताल पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे महानगर पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया।इंस्पेक्टर महानगर ने बताया कि शेखू के पेपर मिल स्टाफ क्वार्टर के पीछे मिल का एक मैदान है। जिसमें काफी पहले पुराने पेड़ काटे गए थे। उनके ठूंठ मैदान में हैं। आग तापने के लिए आस पड़ोस की बस्ती के कुछ लोग ठूंठ खोद रहे थे। जिससे मैदान में गड्ढे हो गए थे। शेखू शौच के लिए गया था। शेखू ने विरोध किया तो कुछ लोगों ने उसे पीट दिया। शेखू ने अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। शेखू नशे का लती भी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शेखू ने मारपीट की भी पहले थाने पर कोई सूचना नहीं दी थी।
» घर से भटकी 18 वर्षीय युवती को पुलिस ने मिलाया परिजनों से
» लेनदेन को लेकर दुल्हन ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी
» 50 दिनों में 594 करोड़ की संपत्ति मुक्त
» मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के दो हजार बच्चों को लैपटाप देगी योगी सरकार
» यूपी विधानसभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल करेंगे प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ