लखनऊ, । उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 शपथ लेने के बाद से ही एक्शन मोड में दिख रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया। इसी के साथ मंत्रियों ने अब अपना कार्य संभालना भी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान मौर्य ने कहा कि विभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठकर योजना बनाएंगे, जो योजना जिसके लिए बनी है उसे उस तक पहुंचनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है। पहले दिन उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को इस बार उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री के रूप में भी उन्हें अति महत्वपूर्ण चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ