महराजगंज, कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता रोते-बिलखते घर पहुंची तो स्वजन को इस घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने इस मामले में रविवार को दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।कोल्हुई के थानेदार रामसहाय चौहान ने बताया कि शनिवार को किशोरी के साथ उस वक्त घटना हुई, जब वह बकरी चराने खेत की तरफ गई थी। खेत किनारे चकरोड पर बकरी चरा रही थी। आरोप है कि उसी वक्त गांव के ही दोनों आरोपित उसे जबरिया धान की खेत में खींच ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की किसी तरह से वहां से घर पहुंची और सारा मामला अपनी मां को बताया।कोल्हुई पुलिस ने दोनों नामजद आरोपित अर्जुन व अंगद को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने कहा कि पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए महराजगंज भेजा गया है।
» फर्जी वीजा व पासपोर्ट के साथ ईरान का नागरिक गिरफ्तार
» महराजगंज में पांच किलो मांस के साथ आठ गिरफ्तार
» महराजगंज में पकड़ी गई अवैध असलहा फैक्ट्री, दो गिरफ्तार
» अपहरण कर हुई थी किशोर की हत्या, चार गिरफ्तार
» वसूली कर लौट रहे व्यापारी को कैंपियरगंज में पीटकर 4.80 लाख लूटे
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ