महोबा, । रात के समय घर के आंगन में सो रही किशोरी के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने मारपीट की। तमंचा दिखा कर धमकाते हुए दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुन कर परिवार के लोग जाग गए। और बचाव के लिए किशोरी के बाबा आगे आए तो आरोपित ने उन्हें चाकू मार कर जख्मी कर दिया। पीड़िता के साथ मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच सीओ कर रहे हैं।घटना महोबकंठ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां शुक्रवार की रात करीब 12 बजे जब घर के लोग सो रहे थे तभी चार लोग असलहा लेकर घर में घुस आए। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री घर के आंगन में सो रही थी और वह लोग छत पर थे। तभी रात 12 से एक बजे के बीच सतौरा गांव निवासी युवक तमंचा लेकर अपनी बुआ के लड़के व साथी तथा अन्य एक अज्ञात के साथ छत के रास्ते घर में घुस आए। मेरी पुत्री से मुख्य आरोपित छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसे पीटा और कपड़े फाड़ दिए। आरोपित ने पुत्री से दुष्कर्म किया। पुत्री की आवाज सुन नींद खुल गई। हम लोग बचाव को आए तो आरोपित तथा साथियों ने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपितों ने सभी को मारापीटा, बचाव के लिए आए ससुर को चाकू मार दी जो कंधे में लग गई। बाद में आरोपित धमकाते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी एसपी को दी गई है। मामले की जांच सीओ कर रहे हैं। गांव जाकर पीड़ित पक्ष से मामले की जानकारी की गई है, हर पहलू पर छानबीन की जा रही है, जल्द ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपित पूर्व पंचवर्षीय में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुका है। तेज बहादुर सिंह, सीओ।
» धूम-धाम से मनाई गयी परशुराम जी की जयंति
» थाना कबरई पुलिस ने अवैध रायफल व जिन्दा कारतूस सहित आरोपित को पकड़ा
» परशुराम जयंति कार्यक्रम का हुआ आयोजन
» उप मुख्यमंत्री की चौखट पहुंच समाजसेवी ने उठाई जिला अस्पताल की दुरस्ती की मांग
» महोबा -मेरा गाँव मेरी धरोहर के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सांस्कृतिक धरोहरों का सर्वे शूरू
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ