मथुरा , । मथुरा जनपद में सनसनीखेज घटना सामने आई है। जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा इलाके में स्थित एक गांव में गुरुवार रात दो बजे एक किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को छत से धक्का दे दिया। गंभीर हालत में किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर युवक और उसके दीदी-जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। किशोरी के पिता ने पुलिस के सामने किशोरी को छत से फेंकने का आरोप लगाया है।छटीकरा इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति रियल एस्टेट कारोबारियों को कंक्रीट आदि की आपूर्ति करते हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात दो बजे वह अपने घर गए तो उनकी 16 वर्षीय बच्ची गायब थी। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर पिता ने पुलिस को सूचना दे दी। रात में पीआरवी भी पहुंच गई। पिता ने बताया कि पुलिसकर्मी उनके मकान की सीढ़ी तक पहुंचे ही थे कि तभी गांव में रहने वाले अनिल ने उनकी बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी को पुलिस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पिता ने जैंत थाने में अनिल के खिलाफ दुष्कर्म कर छत से फेंके जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छत से फेंकने की साजिश में अनिल के जीजा श्रीशचंद्र और दीदी नीतू को भी नामजद किया गया है। पुलिस अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि पीआरवी के सिपाही स्वजन के साथ किशोरी की तलाश कर रहे थे, इसी बीच बाहर गिरने की आवाज आई। पुलिस के सामने छत से नहीं फेंका गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की स्थिति अब पहले से ठीक है, उसके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। किशोरी और आरोपित के मकान बिल्कुल पास में हैं। वह गिरी है या फेंकी गई है, इसकी जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
» इनोवा कार ने रौंदी बाइक, मौत
» ऑटो रिक्शा संचालकों के उत्पीड़न के विरोध में की गई बैठक
» नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के साथ होगा पेंशनरों द्वारा स्थापित हॉस्पिटल का उद्घाटन
» गरुण गोविंद रोड़ छटीकरा पर बनेगा 300 बिस्तर का आलीशान अस्पताल
» विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की मासिक बैठक हुई सम्पन
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ