रविकांत तोमर
मथुरा। रविवार को स्वामी विवेकानंद चेरिटेबल हैल्थ मिशन धरमावाला देहरादून के सौजन्य से 12वें 300 शैया अस्पताल केशव माधव का भूमि पूजन गरुण गोविंद रोड़ छटीकरा पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, डॉ. कृष्ण गोपाल सह- सरकार्यवाह, गुरु शरणानंद जी महाराज, विजय कौशल जी महाराज, फ़िल्म अभिनेत्री सांसद हेमामालिनी, भोले महाराज, रामेश्वरानंदन महाराज, माता मंगला जी के द्वारा किया गया। इसके बाद सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें दानदाताओं ने दिल खोलकर अस्पताल के लिए दान देने की घोषणा की। सबसे अधिक दान 108 करोड़ रुपये की घोषणा माता मंगला द्वारा की गई। सभागार में मौजूद सभी लोगों ने उनका तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। अरबों रुपए दान की घोषणा होते ही सभागार गुंजायमान हो गया। दान दाताओं का पटुका पहनाकर गर्मजोशी से सम्मान भी किया गया। बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि दानदाताओं की झड़ी लगते ही ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ऐसा ही एक और अस्पताल बन जाएगा। इस अस्पताल के बनते ही लोगों को भारी राहत महसूस होगी। गरीब अपने रोग का आसानी से उपचार करा सकेंगे। गुरु शरणानंद महाराज ने दीप प्रज्वलित करने के बाद कहा कि देहरादून से चलकर ब्रज में अस्पताल का भूमिपूजन होना अपने आप में बड़ी बात है। सोसाइटी का भी सौभाग्य है कि ब्रजवासियों की सेवा करने का अवसर मिलेगा। संत विजय कौशल महाराज ने कहा कि उनको वृंदावन में रहते हुए 30 वर्ष व्यतीत हो गए। उन्होंने गरीब रोगियों की बेहद दुर्गति होती देखी है। इसीलिए उनके मन में ब्रज में एक विशाल अस्पताल बनवाए जाने की तमन्ना थी। उनकी इच्छा पूरी हो गई। फिल्म अभिनेत्री सांसद हेमामालिनी ने कहा कि वह बॉम्बे से भी यहां फिल्मी हस्तियों को लाकर भरपूर दान दिलवाने का प्रयास करेंगी। रामेश्वरानंदन महाराज ने कहा कि बड़े बड़े अस्पतालों के नामचीन चिकित्सक इस अस्पताल में अपनी निशुल्क सेवाएं देने को तैयार हैं। जिनका महीनों तक अपोनमेन्ट भी नसीब नहीं होता है। जगद्गुरु पीपा द्वाराचार्य बाबा बलरामदास, कार्ष्णि नागेंद्र गौड़ महाराज ने भी दान की घोषणा की। जीएलए यूनिवर्सिटी के कुलपति नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल में अपोलो, मेदांता जैसी सुविधाएं मिलेंगी। विशाल अस्पताल का निर्माण सात एकड़ भूमि में किया जाएगा। जोकि भव्य अस्पताल 1.5 वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। इस भूमि को दान स्वरूप लक्ष्मी गोयल द्वारा दिया गया है। अस्पताल में साधू संतों को निशुल्क सेवाएं दी जाएंगी। गरीबों से न्यूनतम शुल्क लिया जाएगा। स्वामी विवेकानंद चेरिटेबल हैल्थ मिशन उत्तराखंड में निशुल्क उपचार हेतु अब तक 11 अस्पताल स्थापित कर संचालित कर रहा है। जिसमें से चार अस्पताल चारो धामों में कार्यरत हैं। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, विधायक विधान परिषद ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र में विशाल अस्पताल बनने से उनको काफी खुशी है। हर सम्भव सहयोग किया जाएगा।
» रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार
» आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा
» ड्राइवर ने लगाया पहले लूट का आरोप, गिरफ्तार
» पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल
» बीएसए के आदेश को उच्च न्यायालय ने किया निरस्त
» श्यामनगर मे रोड के गड्ढों से परेशान लोगों ने जताया गुस्सा किया प्रदर्शन l
» कानपुर देहात मे होली मिलन समारोह के आयोजन मे भारी संख्या मे लोग हुए एक दूसरे दूर किये गिले शिकवे l
» भूमाफिया व दबंगो से परेशान पिता पुत्र ने प्रेस क्लब मे प्रेस वार्ता कर लगाई सुरक्षा की गोहार l
» प्रयागराज मे आज भरस्टाचार के प्रधान संपादक ने पत्रकारों की सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर बैठक की l
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ