मेरठ, । जुमे की नमाज के बाद सहारनपुर शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ ने जबरन दुकान बंद कराने की कोशिश करते हुए हंगामा व पथराव कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। जबकि पथराव में एक युवक चोटिल हो गया। देवबंद में भी नमाज के बाद भीड़ ने नारेबाज करते हुए हंगामा किया। सहारनपुर से 20 और देवबंद से 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है।सहारनपुर की जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज पढने के मस्जिद के बाहर नारे बाजी की। हुजूम यहां से निकलकर घंटा घर की ओर बढ़ा। इससे दुाकनदारों में दहशत हो गई। बवाल की आशंका से दुकानदार ग्रस्त हो गए और बाजार बंद कर दिया। उधर हजारों की संख्या में हुजूम लगातार घंटा घर की ओर बढ़़ रहा था। अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते लोगों ने घंटा घर पर पहुंच कर घंटा घर चौराहे पर घेर लिया। रोड जाम हो गए। वाहनों की कतार लग गई, वहीं युवकों ने तालियां बजाकर अपना विरोध करना शुरू कर दिया। सरकार का विरोध किया गया तो अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए गए। लगभग आधे घंटे तक पूरा रोड जाम बना रहा। पुलिस फोर्स भी भीड़ के साथ चल रहा था। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस फोर्स ने लोगों को घंटा घर से रवाना किया। करीब आधे घंटे तक स्थिति असामान्य रहने के बाद लोग घरों को रवाना हुए। इससे पूर्व जामा मस्जिद के बाहर भी विरोध व प्रदर्शन किया गया।शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर जारी हाई अलर्ट का असर मेरठ और आसपास के जिलों में दिखाई दिया। केवल सहारनपुर शहर और देवबंद नगर में बेकाबू भीड़ ने बवाल काटा। सहारनपुर शहर में जामा मस्जिद से नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय का हुजूम पैदल घंटाघर पहुंचा। यहां मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भीड़ को वापस किया तो भीड़ में शामिल लोग नेहरू मार्केट और मोरगंज की दुकानों को जबरन बंद कराने लगे। पुलिस ने रोका तो कई दुकानों पर भीड़ ने पथराव कर दिया। जिसमें एक युवक पत्थर लगने से चोटिल हो गया। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। वहीं, देवबंद की रशीद मस्जिद के बाहर कुछ युवकों ने नारेबाजी की और विरोध-प्रदर्शन किया। यहां भी पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर युवकों को खदेड़ा। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि उपद्रव की कोशिश करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ