मीरजापुर,। कछवां थाना क्षेत्र के महामलपुर गांव के सिवान में राजकुमार के (14) वर्षीय पुत्र किशन उर्फ सोनू की हत्या कर शव फेंके की जाने की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। माैके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने मृत किशोर के साथी पर हत्या करने का आराेप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन की। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह से जल्द घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।परिवार के लोगों ने बताया कि पड़ोस के ही धीरज पुत्र जोखू के साथ किशन उर्फ सोनू बुधवार की सुबह छह बजे खेलने के लिए सिवान की ओर निकला था। इसके बाद क्या हुआ उन्हें भी पता नहीं है। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे ग्रामीणों ने बताया कि उनके बेटे की हत्या कर शव को महामलपुर गांव के सिवान में फेंका गया है। उसके सिर पर गंभीर चोटे पहुंचायी गई है। यह सुनकर वे हवाक रह गए और भागकर घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि डंडे से सोनू के सिर पर कई वार किए गए हैं। वह खून से लतपत पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी है। साथ गया साथी धीरज भी गायब है। उसकी खोजबीन की गई, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थाना प्रभारी अमित सिंह पहुंचे। वे छानबीन कर रहे थे कि पुलिस अधीक्षक अजय सिंह व एएसपी नगर संजय कुमार वर्मा भी पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया मृतक किशोर के पिता ने बेटे के दोस्त पर ही हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। वहीं घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे को बरामद कर लिया गया है। साथ ही मृत किशोर के मित्र धीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।चर्चा हैं कि दोनों किशोर अापस में जुआ खेला करते थे। इसी खेल में सोनू धीरज से दो हजार रुपये हार गया था। जिसकी मांग लगातार आरोपित कर रहा ,था लेकिन वह नहीं दे रहा था। इससे नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दे डाला। बहरहाल यह जांच का विषय है कि किसने किशोर की हत्या की है। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टता उसके साथी को ही आरोपित मानकर चल रही है।
» विंध्याचल में नहाते समय छह लोग डूबे
» गंगा में नहाते समय डूबे तीन बालक
» अज्ञात युवक की धारदार हथियार से हमला कर की गई हत्या
» महिला ने तंत्र मंत्र के नाम पर तांत्रिक पर लगाया दुराचार का आरोप
» मीरजापुर में पुल के पास विस्फोटक सामग्री बरामद
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ