प्रयागराज, । दुष्कर्म के आरोप में लंबे समय समय से फरार चल रहा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) का पूर्व अध्यक्ष कमलेश सिंह यादव आखिर पुलिस की पकड़ में आ ही गया। उसे प्रयागराज की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फूलपुर निवासी कमलेश यादव के खिलाफ बीते माह कौशांबी की एक महिला ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सीडब्ल्यूसी के पूर्व अध्यक्ष ने महिला को झांसा देकर दुष्कर्म किया था। उसकी पुलिस तलाश कर रही थी।थाने में केस दर्ज कराने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि मासूम बेटी को अपने पति से वापस दिलाने का झांसा देकर सीडब्ल्यूसी के पूर्व अध्यक्ष कमलेश सिंह यादव ने दुष्कर्म किया। उसे सिविल लाइंस, झूंसी और कोतवाली के बहादुरगंज स्थित एक मकान में जाकर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद भी महिला को उसकी बेटी वापस नही मिली। अलबत्ता दुष्कर्म का विरोध करने पर कमलेश ने जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता का यह भी आरोप था कि मुकदमा दर्ज कराने को लेकर कोतवाली पुलिस उसको 10 दिन तक टहलाती रही फिर उसने अधिकारियों के चौखट पर न्याय की गुहार लगाई। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने कमलेश यादव को गुपचुप तरीके से गिरफ्तार किया है।
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ