सहारनपुर, बरेली से स्मैक मंगाकर शहर और आसपास के जिलों में सप्लाई करने वाले एक गिरोह के दो लोगों को कुतुबशेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 30 लाख की स्मैक मिली है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है। अब पुलिस उस आरोपित की तलाश कर रही है, जो बरेली से स्मैक सप्लाई करता है।पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कुतुबशेर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ अंबाला रोड स्थित नहर पुल पर वाहनों को चेक कर रहे थे। उसी समय एक बाइक पर दो युवक आए। तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक मिली। आरोपितों ने इकबाल किया कि वह स्मैक का कारोबार करते हैं। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम वाजिद पुत्र अख्तर कुरैशी निवासी मोहल्ला सड़क पार कस्बा व थाना बेहट व मीर अहमद पुत्र ङ्क्षजदा हसन निवासी दुमझेड़ा गांव थाना चिलकाना बताया। आरोपितों के पास से 150-150 ग्राम स्मैक मिली है। इसके अलावा 200-200 ग्राम कट (स्मैक में मिलाकर पीने वाला पदार्थ) मिला है। एसपी सिटी ने दावा किया है कि स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रुपये हैं। आरोपितों ने बताया कि उन्होंने स्मैक चार लाख रुपये में बरेली जिले के एक युवक से खरीदी थी। वह उन्हें सहारनपुर आकर ही देकर गया था। एसपी सिटी का कहना है कि युवक का मोबाइल नंबर, नाम व पता आ गया है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
» सहारनपुर में दिल्ली और मेरठ के व्यापारियों को बंधक बनाकर 27 लाख लूटे
» सहारनपुर में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई, ब्लैकमेल कर मतांतरण कराया, मुकदमा दर्ज
» सहारनपुर में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने डीआइजी से लगाई गुहार
» सहारनपुर में शराब टैक्स चोरी: आठ को भेजा जेल, 100 करोड़ की टैक्स चोरी की जांच करेगी एसआइटी
» सहारनपुर मे ससुरालियों ने विवाहिता को जहर देकर मारा, शव भी जलाया
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ