यूनाइट फॉर ह्यूमैनिटी हिंदी समाचार पत्र

RNI - UPHIN/2013/55191 (साप्ताहिक)
RNI - UPHIN/2014/57987 (दैनिक)
RNI - UPBIL/2015/65021 (मासिक)

सहारनपुर में महिला की गला काटकर हत्‍या


🗒 शुक्रवार, जनवरी 14 2022
🖋 विक्रम सिंह यादव, प्रधान संपादक
सहारनपुर में महिला की गला काटकर हत्‍या

सहारनपुर, । सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर खेड़ी में एक महिला की गर्दन काट कर हत्या कर दी। महिला का शव गांव से कुछ दूरी पर जंगल में पड़ा मिला है। महिला गुरुवार की रात 10 बजे किसी काम से अपने घर से बाहर निकली थी। उसके बाद वह लापता हो गई। शुक्रवार की सुबह महिला का गर्दन कटा शव मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गांव रसूलपुर खेड़ी निवासी मिश्रीपाल की 38 वर्षीय पत्नी सीमा गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर से निकली थी। जब वह काफी देर रात तक भी अपने घर नहीं लौटी तो उसके पति ने कुछ ग्रामीणों के साथ महिला की तलाश शुरू कर दी। महिला नहीं मिली। इसके बाद रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी महिला की तलाश की। शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीण अपने खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे। तभी सीमा का शव एक खेत में पड़ा मिला। सीमा की गर्दन काट कर हत्या की हुई है।नागल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। थाना प्रभारी बीनू चौधरी का कहना है कि हत्या करने वालों का सुराग मिला है और शाम तक महिला की हत्या का राजफाश कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी बीनू चौधरी के अनुसार हत्या करने वाला महिला का काफी नजदीकी है।