सीतापुर, । पोते ने खेत से चने का पेड़ उखाड़ा तो खेत मालिक ने दादा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। खुद को बचाकर घर पहुंचे पौत्र ने जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। परिवारजन खेत पहुंचे तो दादा मृत अवस्था में मिले। सूचना पुलिस को दी गई। मामला मोहरसा गांव का है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।मोहरसा के 50 वर्षीय कंधई पुत्र मंगूलाल बुधवार को अपने दो पोते धीरेंद्र व अभिषेक के साथ गांव केदक्षिण खेत में बकरी चराने गए थे। बकरी चराने के दौरान उनके पौत्रों ने ओझिया निवासी लालू के खेत में बोया चने का पेड़ उखाड़ लिया। बालकों को चने का पेड़ उखाड़ते देख पड़ोस खेत में मौजूद खेत मालिक लालू, अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। गाली-गलौज के बाद दादा कंधई की पिटाई कर दी। खेत मालिक व साथियों की पिटाई से दादा की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, दादा को पिटता देख दोनाें पौत्र भागकर घर पहुंचे। परिवारजन को घटना की जानकारी दी। खबर मिली तो परिवार के अन्य सदस्य खेत पहुंचे तो कंधई मृत अवस्था में मिले। परिवारजन ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की और बयान दर्ज किए।मृतक कंधई के दोनों पौत्रों ने पुलिस व परिवारजन को बताया कि खेत मालिक के साथ मिलकर दादा को पीटने वाले अगर उनके सामने आते हैं तो वह पहचान लेंगे। उन्होंने बताया कि दादा को लाठी-डंडों से पीटकर मारा गया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। गले के पास भी चोट का निशान मिला है। खेत में चने का पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद हुआ है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच हो रही है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। - बृजेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष हरगांव
» महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला महंत गिरफ्तार
» महंत की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
» इंटरनेट मीडिया पर देवी मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी में पालीटेक्निक प्रवक्ता गिरफ्तार
» लूटपाट कर भागे दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, गिरफ्तार
» प्रधान ने सफाईकर्मी को दी धमकी और गालियां; आडियो वायरल
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ