सीतापुर, । सीतापुर में अपने खेत से वापस आ रहे किसान ने भैंस ले जा रहे कुछ बदमाशों को टोका तो उन्होंने फायर कर दिया। गोली किसान को जा लगी। बदमाश भाग गए। शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे और सूचना थाना पुलिस को दी गई। घायल किसान को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मामला मछरेहटा के लोहारनपुर गांव का है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।लोहारनपुर निवासी बबलू पुत्र सकटू शनिवार की देर रात खेत से वापस घर आ रहा था। गांव के बाहर सड़क के किनारे तीन भैंस नजर आई। कुछ लोग भी दिखे। किसान ने भैंसों के पास नजर आए लोगों को टोका तो एक बदमाश में गोली चला दी। गोली बबलू हाथ के बगल के पास जा लगी। गोली व किसान के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश भाग गए। वारदात की सूचना थाना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस घायल बबलू को लेकर अस्पताल आई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। गोली लगने से घायल किसान की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक घायल किसान ने बदमाशों की संख्या दो से तीन होने की बात कही है। अंधेरा होने की वजह से किसान कुछ खास जानकारी नहीं दे सका है। पुलिस की माने तो किसान ने सड़क पर खड़ी भैंसों को हांकने का प्रयास किया। छुपकर खड़े बदमाशों ने फायर कर दिया। थानाध्यक्ष मछरेहटा मुकेश वर्मा सुशील यादव ने बताया कि गोली से घायल किसान का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। हालात खतरे से बाहर है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना के अनावरण को तीन टीमें गठित की गई है। जल्द ही राजफाश किया जाएगा।
» महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला महंत गिरफ्तार
» महंत की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
» इंटरनेट मीडिया पर देवी मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी में पालीटेक्निक प्रवक्ता गिरफ्तार
» वृद्ध की लाठी से पीट-पीटकर हत्या
» लूटपाट कर भागे दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, गिरफ्तार
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ