सम्भल, सम्भल के नखासा में पुलिस ने मंगलवार को छापा मारकर शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बने हुए तमंचे वस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।मंगलवार को नखासा थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि हातिम सराय रोड पर एक अमरूद के बाग में शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपितों ने भागने का प्रयास किया तो घेराबंदी करके दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को मौके से सात तमंचे बने हुए, पांच कारतूस, 8 अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर लिए।पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शकील निवासी इमादुल मुल्क गुंबद और ताहिर निवासी गांव महमूदपुर इम्मा थाना नखासा को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। यह कब से शस्त्र बना रहे थे इसकी जांच की जा रही है। यह भी पता कराया जा रहा है कि शस्त्र बनाने के बाद इन्होंने कितने लोगों को उन्होंने बेचा है।
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ