अमरोहा, घर में बच्चों के साथ सो रही विवाहिता का सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। उसका शव नग्न अवस्था में मिला है। दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय पति खेत पर फसल की सिंचाई करने गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र गांव खरपडी मेें किसान वीर सिंह का परिवार रहता है।उसका घर गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है।शनिवार रात वीर सिंह खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए गया था। घर पर उसकी 25 वर्षीय पत्नी उषा एवं दो बच्चे सोए हुए थे। रात में किसी समय उसकी पत्नी का सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। रविवार तड़के किसान खेत से लौटा तो उसने पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। सिर को बुरी तरह से कुचला गया था। शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। जबकि दोनों बच्चे घर में ही सो रहे थे।पति के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घटना से गांव में दहशत फैल गई। विवाहिता का शव नग्नावस्था में मिलने पर दुष्कर्म किया आशंका जताई जा रही है। किसान के घर से कोई सामान भी नहीं गया है। ऐसे में लूट के दौरान हत्या की आशंका भी नहीं है। हत्या की सूचना मिलने पर सीओ सतीश पांडे व थाना अध्यक्ष कृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। स्वजन व ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीओ ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ