राष्ट्रपिता के विचारों को किया याद, फहराया राष्ट्रीय ध्वज
वाराणसी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया। इस दौरान राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।
प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों को अपनाते हुए जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।बोले, महात्मां गांधी के शहादत दिवस पर कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित भारत जोड़ो यात्रा का समापन करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में तिरंगा फहराया जा रहा है।
© Unite For Humanity
साहसी, निर्भीक, सदैव सच के साथ